भारत
पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के इस अभियान को बताया प्रेरक पहल
jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:36 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में शुरू किए गए 'सुपोषित मां अभियान' को प्रेरक पहल बताते हुए इसे एक सशक्त समाज की आधारशिला करार दिया है। लोक सभा अध्यक्ष बिरला द्वारा 'सुपोषित मां अभियान' को लेकर किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, लोकसभा अध्यक्ष की ओर से एक प्रेरक पहल! स्वस्थ मां और शिशु के साथ ही इसमें पूरे परिवार की समृद्धि निहित है और यही तो एक सशक्त समाज की आधारशिला है।
बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में इस अभियान की तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया था, कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र में सुपोषित मां अभियान का शुभारम्भ किया। प्रत्येक मां और शिशु स्वस्थ रहे यह हमारा लक्ष्य है, जिसकी प्राप्ति तक अभियान अनवरत जारी रहेगा। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं तक पहुंचने में सेतु की भूमिका निभाएं।
दरअसल, बिरला ने वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं के लिए यह अभियान चलाया है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दी जाती है। लगातार 9 माह तक पात्र महिलाओं के घर यह पोषण किट पहुंचाया जाता है। पहले चरण के लिए एक हजार महिलाओं को चिन्हित किया गया था जिसमें से 90 प्रतिशत महिलाओं ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया था। इस सफलता को देखते हुए दूसरे चरण में तीन हजार महिलाओं को यह पोषण किट दी जा रही है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाओम बिरलाPrime Minister Narendra ModiPM ModiLok Sabha Speaker Om BirlaOm Birla
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





