भारत

पीएम मोदी 31 मई को शिमला दौरे पर

Nilmani Pal
27 May 2022 12:50 AM GMT
पीएम मोदी 31 मई को शिमला दौरे पर
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 31 मई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोड शो भी होगा। यह सीटीओ से शुरू होगा। मोदी इसमें रैली स्थल तक आएंगे। शिमला से पीएम नरेंद्र मोदी 17 लाख लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए चुनावी साल है और मोदी की जनसभा उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। कश्यप ने कहा कि सीटीओ शिमला से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा। केंद्र सरकार 30 मई को अपने आठ साल पूरे कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को विशाल रैली में शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगी। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर रैली का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री पूरे देश में शिमला से 17 लाख लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को भव्य बनाएगी। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के 50 हजार लोग शामिल होंगे। इस घटना को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे।

Next Story