मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने कल पुणे जाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे शहर के लिए एक अहम खबर है. कल (6 मार्च, रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पुणे की यात्रा (Pune Visit) पर हैं. पीएम मोदी के हाथों से पुणे मेट्रो का उद्घाटन किया जाना है. पीएम की पुणे यात्रा से जुड़ा कार्यक्रम गरवारे कॉलेज के मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर के मेट्रो स्टेशन (कोथरुड) तक होना है. इसके लिए पुणे में कई तैयारियां की जा रही हैं. पुणे के ट्रैफिक को लेकर बदलाव (Karve road traffic changes) किए गए हैं. कर्वे रोड और पौड रोड सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात के लिए बंद रखे जाएंगे. इन रास्तों से होने वाली यातायात वैकल्पिक सड़कों से शुरू रखी जाएगी. इसकी सूचना पुणे पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) राहुल श्रीरामे ने दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





