
x
Delhi दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा की पुण्यभूमि कुरुक्षेत्र में मंगलवार की शाम को कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनूंगा। करीब 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पांचजन्य’ के लोकार्पण के बाद महाभारत अनुभव केंद्र जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। लगभग 4:30 बजे श्रीगुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागी बनूंगा। यहां उनके सम्मान में विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके बाद पवित्र ब्रह्म सरोवर में पूजा-अर्चना का भी सुअवसर मिलेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री शाम लगभग 4 बजे भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वे महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे। यह एक गहन अनुभवात्मक केंद्र है, जहां महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है जो इसके स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।
शाम लगभग 4:30 बजे प्रधानमंत्री सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री पूज्य गुरु के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मना रही है।
इसके बाद शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा करेंगे। यह सरोवर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है और माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान यहीं दिया था। प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ही हो रहा है जो 15 नवंबर को शुरू हुआ था और 5 दिसंबर तक चलेगा।
Tagsपीएम मोदीकुरुक्षेत्र दौरापांचजन्य लोकार्पणमहाभारत अनुभव केंद्रगुरु तेग बहादुर350वां शहीदी दिवसब्रह्म सरोवरगीता महोत्सवहरियाणाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





