भारत

PM मोदी आज केरल का दौरा करेंगे

Subhi
11 March 2026 6:49 AM IST
PM मोदी आज केरल का दौरा करेंगे
x
केरल का दौरा

आज 11 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, नीट यूजी के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे। वहीं, तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तमिलनाडु में 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक यात्री ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बुधवार को रात 9 बजे तक है। जो अभ्यर्थी एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा भी 11 मार्च रात 11:50 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

Next Story