भारत
पीएम मोदी 9 अप्रैल को बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे
jantaserishta.com
31 March 2023 11:17 AM IST

x
चामराजनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी यात्रा पर जाएंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत करेंगे। वह हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे और इस घटना के उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी करेंगे।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक अभी जगहों को फाइनल नहीं किया गया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि पीएम मोदी मैसूर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। वन अधिकारियों ने टाइगर रिजर्व में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बांदीपुर के पास मेलुकमनहल्ली में हेलीपैड बनाया जा रहा है।
पीएम मोदी चुनाव की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में आ रहे हैं। उन्होंने 16 मार्च को बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे और 16,000 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
इस बीच, कर्नाटक पुलिस पीएम मोदी की सफारी की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1,500 पुलिस कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर रही है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक बीजेपीबांदीपुर टाइगर रिजर्वपीएम मोदीKarnatakaKarnataka NewsKarnataka BJPBandipur Tiger ReservePM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





