भारत

पीएम मोदी आज जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से करेंगे मुलाकात

Nilmani Pal
24 May 2022 1:01 AM GMT
पीएम मोदी आज जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से करेंगे मुलाकात
x

जापान। जापान में आज पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के तरफ से आए बयान में इस बात का खुलासा हुआ है.

कल पीएम मोदी ने कहा था -

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों से कहा कि मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं। हमने भारत में एक मजबूत, लचीले और जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान बनाई है। बीते आठ साल में इसे हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान प्राकृतिक भागीदार हैं। जापान ने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जापान के साथ हमारे संबंध घनिष्ठता, आध्यात्मिकता, सहयोग और अपनेपन के हैं। मोदी ने कहा कि आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, मानवता को उनसे बचाने का यह एकमात्र रास्ता है फिर चाहे वह हिंसा, अराजकता, आतंकवाद या जलवायु परिवर्तन हो। उन्होंने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस तरह जापान के लोगों ने प्राकृतिक आपादाओं की चुनौतियों का सामना किया है, हर समस्या से कुछ न कुछ सीखा है, उसका समाधान खोजा है, व्यवस्थाएं भी विकसित की हैं। यह अपने आप में सराहनीय है। मोदी ने आगे कहा कि भारत आज ग्रीन फ्यूचर, ग्रीन जॉब्स के लिए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर दिया जा रहा है। बायो फ्यूल से जुड़ी रिसर्च और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर बहुत बड़े स्तर पर काम चल रहा है।

Next Story