Top News

पीएम मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत 2047’ लॉन्च करेंगे

jantaserishta.com
10 Dec 2023 9:23 PM IST
पीएम मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत 2047’ लॉन्च करेंगे
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत 2047: वॉयस ऑफ यूथ’ लॉन्च करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के राजभवनों में आयोजित वर्कशॉप में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करेंगे, जो इस पहल की शुरुआत का प्रतीक होगा।

पीएम मोदी का विजन (दृष्टिकोण) देश के युवाओं को देश की राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में एक्टिव रूप से शामिल करना है। बयान के अनुसार, ”इस विजन के अनुरूप, ‘विकसित भारत 2047: युवाओं की आवाज़’ पहल देश के युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।”

वर्कशॉप ‘विकसित भारत 2047’ के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए युवाओं को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी। विकसित भारत 2047 भारत को उसकी आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है।

बयान में आगे कहा गया है कि इस विजन में विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन शामिल हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story