मेरठ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत के विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे।
लगभग डेढ़ घंटे यहां रहकर उन्होंने नमो भारत-मेरठ मेट्रो के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का परीक्षण किया। इस दौरान जाम लगा लगा होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितने भी संसाधन और फोर्स आपके पास है सभी को लगा दीजिए लेकिन कार्यक्रम के दौरान जाम न लगे।





