भारत
सूडान में फंसे भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी करेंगे उच्च स्तरीय बैठक
jantaserishta.com
21 April 2023 3:03 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सूडान में फंसे भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। सूडान के लगातार चिंताजनक होते जा रहे हालात के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय कई स्तरों पर लगातार प्रयास कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस उच्चस्तरीय बैठक में सूडान के हालात और भारतीयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उठाए जा रहे तमाम कदमों की समीक्षा करेंगे।
दरअसल, भारत अपने नागरिकों को सूडान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तैयार है लेकिन इस बारे में फैसला स्थानीय हालात को देखने और वहां फंसे भारतीयों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





