भारत
पीएम मोदी कल गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
jantaserishta.com
2 Jun 2023 4:26 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ट्रेन के चलने से मुंबई-गोवा मार्ग पर कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को तेज और आरामदेह यात्रा का साधन उपलब्ध होगा।
यह देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशनों के बीच चलेगी।
बयान में कहा गया है कि यह लगभग साढ़े सात घंटे में यात्रा पूरी करेगी। इस प्रकार दोनों स्थानों को जोड़ने वाली मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग यात्रा का समय लगभग एक घंटे कम हो जाएगा।
Tagsवंदे भारत एक्सप्रेसपीएम मोदीगोवागोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेसVande Bharat ExpressPM ModiGoaGoa's first Vande Bharat Express
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





