भारत
86 मिनट के बजट भाषण में पीएम मोदी ने 124 बार थपथपाई मेज
jantaserishta.com
1 Feb 2023 3:44 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोक सभा में 86 मिनट तक अपना बजट भाषण पढ़ा। वित्त मंत्री के 86 मिनट के इस बजट भाषण के दौरान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेज थपथपाकर अपने वित्त मंत्री का हौसला बढ़ाते और बजट घोषणाओं की सराहना करते नजर आए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कुल 86 मिनट के बजट भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 124 बार मेज थपथपा कर वित्त मंत्री द्वारा की जा रही बजट घोषणाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही सत्ता पक्ष की तरफ बैठे सरकार के तमाम मंत्री, भाजपा सांसद और सहयोगी दलों के सांसदों ने भी बजट भाषण के दौरान लोक सभा में 124 बार मेज थपथपा कर बजट की सराहना की।
बजट भाषण के दौरान लोक सभा में भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच नारे लगाने की भी होड़ दिखाई दी। बजट भाषण के दौरान सदन में कई बार भाजपा सांसद 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते नजर आए वहीं इसके जवाब में कांग्रेसी सांसद 'भारत जोड़ो' का नारा लगाते सुनाई दिए।
भाषण के दौरान ही विपक्षी बेंच की तरफ से कई बार टोकाटोकी भी हुई। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दो बार खड़े होकर पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमत का मुद्दा उठाया।
This year's Budget infuses new energy to India's development trajectory. #AmritKaalBudget https://t.co/lyV2SMgvvs
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2023
Tagsकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणपीएम मोदीबजटबजट 2023Union Finance Minister Nirmala SitharamanNirmala SitharamanPM ModiBudgetBudget 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





