भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया शेरिंग तोबगे का आभार

jantaserishta.com
11 Nov 2025 12:25 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया शेरिंग तोबगे का आभार
x
थिंपू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचने पर थिंपू में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भूटान पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी और भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का आभारी हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है। भारत और भूटान के बीच विश्वास, सद्भावना और आपसी सम्मान पर आधारित एक समय-परीक्षित साझेदारी है। मैं इस यात्रा के दौरान हमारे घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की आशा करता हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर थिंपू पहुंचे, जहां उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम शेरिंग तोबगे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं पूरे देश के साथ अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करता हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भूटान के लिए रवाना हुए। वे भूटान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-भूटान साझेदारी को और गहरा करना और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि यह यात्रा दूसरी पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी। पीएम मोदी ने कहा, "मैं भूटान नरेश, चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि मेरी यह यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और प्रगाढ़ करेगी और साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाएगी।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं, जो गहरे आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं। हमारी साझेदारी हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच अनुकरणीय मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक आदर्श है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story