भारत

पीएम मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से की बात, भारी बारिश और लैंडस्लाइड पर हुई चर्चा

jantaserishta.com
17 Oct 2021 5:49 PM IST
पीएम मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से की बात, भारी बारिश और लैंडस्लाइड पर हुई चर्चा
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की। घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। केरल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि केरल में अब तक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 21 हो गई है, जिसमें कोट्टायम में हुई घटना में 13 और इडुक्की में हुई घटना में 8 लोगों की मौतें शामिल हैं। राज्य में हो रही भारी बारिश पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि लोगों को बारिश से बचने के लिए सभी सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया है। पूरे राज्य में 105 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और अधिक शिविर शुरू करने की व्यवस्था की गई है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story