भारत
जोशीमठ को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से की बात, हर संभव मदद का वादा
jantaserishta.com
8 Jan 2023 3:45 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे भू धंसाव के कारण कई घरों में आई दरारों और जमीन के अंदर से लगातार हो रहे पानी के रिसाव ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जहां जोशीमठ को बचाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है तो वहीं केन्द्र सरकार ने भी 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। जोशीमठ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी काफी चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोशीमठ की स्थिति के साथ ही वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ली। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर जोशीमठ की जानकारी ली। साथ ही विस्तार पूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव प्रदेश सरकार को मदद करने का आश्वासन दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





