भारत

PM मोदी ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Dec 2021 12:24 PM IST
PM मोदी ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: पीएम मोदी थोड़ी ही देर पहले ललिता घाट पहुंचे हैं. यहां पर उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद पीएम ने गेरुआ वस्त्र धारण किया. इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई.

पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे की तस्वीरें शेयर की है. पीएम मोदी ने कहा है कि काशी पहुंचकर अभिभूत हूं. कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे. इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्वनाथ कॉरिडोर धाम ( Kashi Vishwanath corridor) का लोकापर्ण करने जा रहे हैं. इस मौके को केंद्र और यूपी सरकार ने विशाल और व्यापक कार्यक्रम बना दिया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी शासित राज्यों के 12 सीएम और 9 डिप्टी सीएम वाराणसी पहुंच गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story