भारत

पीएम मोदी ने चौंकाया, सीबीएसई, 12वी के छात्रों और पेरेंट्स के बीच बैठक में अचानक हो गए शामिल

jantaserishta.com
3 Jun 2021 4:58 PM IST
पीएम मोदी ने चौंकाया, सीबीएसई, 12वी के छात्रों और पेरेंट्स के बीच बैठक में अचानक हो गए शामिल
x

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर चौंका दिया. इस बार वो अचानक ही छात्रों की वर्चुअल मीटिंग में जुड़ गए और उनसे बात करने लगे. ये वर्चुअल मीटिंग शिक्षा मंत्रालय की ओर से बुलाई गई थी. इस मीटिंग में छात्रों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी मौजूद थे. इस मीटिंग में पीएम के जुड़ने का पहले से कोई प्लान नहीं था. सबकुछ अचानक ही हुआ.

जानकारी मिली है कि पीएम मोदी काफी कम वक्त के लिए इस वर्चुअल मीटिंग में जुड़े थे. उन्होंने कुछ छात्रों से बात भी की. सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल असेसमेंट को लेकर ही है. हर जगह यही चर्चा है कि एग्जाम नहीं हुए हैं तो पास किस आधार पर किया जाएगा? बताया जा रहा है कि मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कुछ बच्चों से इस मसले को लेकर भी बात की. उन्होंने छात्रों से मार्किंग का तरीका पूछा.
कोरोना के चलते 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल
कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल किए जाने की मांग की जा रही थी. 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में बोर्ड एग्जाम रद्द करने का फैसला लिया गया. इससे पहले 10वीं बोर्ड के एग्जाम रद्द किए जा चुके थे.
कैसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्रों का रिजल्ट कैसे तैयार होगा? अभी इसके नियमों को साफ नहीं किया गया है. लेकिन सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी का कहना है कि मार्किंग क्राइटेरिया तय करने के लिए दो हफ्ते का समय लगेगा. मीटिंग में भी पीएम मोदी ने सीबीएसई के अधिकारियों से कहा था कि छात्रों का रिजल्ट वेल डिफाइंड मानदंडों के आधार पर तैयार किया जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story