भारत

बोलते हुए अचानक रुक गए पीएम मोदी, ज़ुबान लड़खड़ा गई, कांग्रेस नेताओं ने कहा- Teleprompter भी झूठ नहीं झेल पाया

jantaserishta.com
18 Jan 2022 10:06 AM IST
बोलते हुए अचानक रुक गए पीएम मोदी, ज़ुबान लड़खड़ा गई, कांग्रेस नेताओं ने कहा- Teleprompter भी झूठ नहीं झेल पाया
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा समिट में हिस्सा लिया था. इस समिट में पीएम मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की एक क्लिप को शेयर करते हुए कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है. इसके साथ-साथ राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

कोरोना काल में पीएम मोदी दावोस एजेंडा समिट में वर्चुअली शामिल हुए थे. जो क्लिप शेयर की जा रही है, उसमें वह अपने संबोधन के दौरान बोलते-बोलते रुक जाते हैं. इस पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने निशाना साधा है. आरोप है कि टेलीप्रॉम्पटर (Teleprompter) रुक जाने की वजह से पीएम आगे नहीं बोले.


राहुल गांधी ने लिखा, इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया. वहीं कांग्रेस ने लिखा कि अब टेलीप्रॉम्पटर वाला शख्स बोल रहा होगा कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.
दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं द्वारा काउंटर अटैक भी किया गया है. जैसे दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा कि तकनीकी खामी World Economic Forum की तरफ से आई थी, जिसकी वजह से पीएम ने संबोधन रोका.
कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिससे पता चला है कि खामी Teleprompter में नहीं आई थी, बल्कि मैनेजिंग टीम ने पीएम से रुककर यह पूछने को कहा था कि सबको उनकी आवाज आ रही है या नहीं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के Davos Agenda Summit में निवेशकों को लुभाने का प्रयास किया. उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में किए गए 10 बड़े बदलाव (Economic Reforms) को गिनाया और कहा कि अब मुश्किल के दौर खत्म हो चुके हैं. प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि लाइसेंस राज के लिए बदनाम रहा भारत अब आगे बढ़ चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story