भारत

पीएम मोदी बोले- इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरु कर दिया

jantaserishta.com
29 April 2023 12:20 PM IST
पीएम मोदी बोले- इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरु कर दिया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बीदर, हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा हैकांग्रेस के राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजनाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थीं। बीते 9 वर्षों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैंगरीबों की तकलीफ कांग्रेस को कभी समझ नहीं आई और कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है और नकारात्मकता में भरी पड़ी है। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की स्पीड धीमी कर दी। गरीबों के साथ कांग्रेस के इस अत्याचार को भाजपा सरकार ने रोका और हमने यहां घर बनाने की स्पीड को और तेज कियाइस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरु कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग-अलग गालियां दी हैं। अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत सुशासन के लिए की होती तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा ना होती

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story