भारत

पीएम मोदी बोले, एआई पानी की बर्बादी की निगरानी और रोकथाम में मदद करेगा

jantaserishta.com
28 May 2023 3:01 PM IST
पीएम मोदी बोले, एआई पानी की बर्बादी की निगरानी और रोकथाम में मदद करेगा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो टॉक शो 'मन की बात' के जरिए रविवार को देश को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जल वितरण की निगरानी और बबार्दी को रोकने में मदद करेगा। देश के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जरूरत के बारे में बात की और लिवएनसेंस नामक एक यूनिक स्टार्टअप का जिक्र किया, जो एआई और मशीन लनिर्ंग पर आधारित एक मंच है।
पीएम ने कहा कि एआई जल वितरण की प्रभावी निगरानी को सक्षम करेगा और यह बताएगा कि कितना पानी बर्बाद हो रहा है। पीएम ने कहा, "एक अन्य स्टार्टअप लिवएनसेंस है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लनिर्ंग पर आधारित एक प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से जल वितरण की प्रभावी निगरानी की जा सकती है। इससे यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि कहां और कितना पानी बर्बाद हो रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story