भारत

पीएम मोदी बोले- 8 वर्षों में देश अब पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा

jantaserishta.com
5 Oct 2022 1:53 PM IST
पीएम मोदी बोले- 8 वर्षों में देश अब पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का लोकार्पण किया. इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश को 3650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी. पीएम मोदी ने बिलासपुर के लुहणू मै
दान में जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की धरती है. मैंने हिमाचल की रोटी खाई है, इसलिए मुझे यहां का कर्ज भी चुकाना है.
पीएम मोदी ने बिलासपुर से देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन 'पंच प्राणों' का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा.
पीएम ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story