भारत

कारगिल में गरजे पीएम मोदी, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
24 Oct 2022 11:14 AM IST
कारगिल में गरजे पीएम मोदी, जानें बड़ी बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के करगिल पहुंच गए हैं. वे यहां सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि उनका परिवार सेना के जवान हैं, उन्हें उनके साथ दिवाली मनाना अच्छा लगता है.

पीएम ने जवानों का दिवाली का मतलब बताते हुए कहा कि असल में दिवाली का सार ही ये है कि आतंक का अंत हो और फिर उसका उत्सव मनाया जाए. करगिल युद्ध के दौरान भी सेना ने इसी तरह से आतंक के फन को कुचल दिया था. एक दिव्य जीत दिलाई थी. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी राष्ट्र खुद को तभी सुरक्षित कह सकता है जब उसके बॉर्डर सुरक्षित हों, जब उसकी अर्थव्यवस्था सशक्त हो और जब गरीबों को अपना खुद का घर मिले, हर सुविधा मिले.
प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि हाल ही में ISRO ने ब्रॉडबेंड का विस्तार करते हुए एक साथ 36 सैटेलाइट स्पेस में छोड़े. पिछले आठ सालों में देश की अर्थव्यवस्था भी 10वें पायदान से पांचवें स्थान पर आ गई है. ये सफलताएं सभी को गर्व करने का मौका देती है. सेना के जवान भी खुश होते हैं. पीएम ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया पिछले कुछ सालों में सेना में सुधार के लिए कई रीफॉर्म किए गए हैं. फिर चाहे वो बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस बनाना रहा हो या फिर बॉर्डर पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना हो.
पीएम सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं. साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास पहुंच गए हैं.
इससे पहले पीएम मोदी दिवाली के उत्सव पर लगातार अलग-अलग जगहों पर पहुंच रहे हैं. वो सबसे पहले 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद 23 अक्टूबर को अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए. साथ ही अयोध्या पहुंचकर उन्होंने रामलला विराजमान के भी दर्शन किए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story