भारत
अमेरिका दौरे से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा ने किया स्वागत
Nil dhankar
26 Sept 2021 12:11 PM IST

x
दिल्ली। अमेरिका दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंचे है। एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री के स्वागत में नाचते, गाते और नारे लगाते नजर आए. कोरोना काल में एशिया के बाहर पीएम का पहला दौरा था. दुनिया में हिंदुस्तान के रिश्तों को नई शुरुआत लेकर आया है. इस दौरे में पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया, अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की. इसके साथ ही जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम से मिले. चार देशों के समूह क्वाड की बैठक में हिस्सा लिया. इसके अलावा अमेरिका के टॉप CEO से भी मुलाकात की.
Next Story





