भारत

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे पीएम मोदी, देखें LIVE

jantaserishta.com
8 Feb 2022 11:39 AM IST
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे पीएम मोदी, देखें LIVE
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव (PM Modi Lok Sabha speech) की चर्चा का जवाब दे रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा को संबोधित किया था. इसमें पीएम ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया था.

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अहंकार का आरोप लगाया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का लोकसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आलोचना में एक कविता भी कही. मोदी ने कहा, 'वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जाएं, नहीं मानेंगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे. जरूरी हुआ तो वो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ देंगे, वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईना को भी तोड़ देंगे.'
सोमवार को लोकसभा ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को सोमवार को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा दो फरवरी से शुरू हुई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story