भारत

मुहर्रम पर पीएम मोदी ने हजरत इमाम हुसैन को किया याद

HARRY
20 Aug 2021 7:15 AM GMT
मुहर्रम पर पीएम मोदी ने हजरत इमाम हुसैन को किया याद
x

नई-दिल्ली। मुहर्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए कहा कि हमें उनका बलिदान याद है. साथ ही न्याय के लिए उनके साहस को भी उन्होंने याद किया. बता दें कि इस्लामी साल का पहला महीना मोहर्रम से शुरू होता है। इसी महीने में नबी करीम (स) अरब का शहर मक्का छोड़कर मदीना चले गए। यानी हिजरत कर गए। तब से हिजरी कैलेंडर की शुरुआत हुई। मुहर्रम का महीना सब्र की सीख देता है। मुसीबतों से लड़ने का हौसला देता है। हक और बातिल की जंग में सच्ची राह दिखलाता है। इस माह में लोग रोजे रखते हैं नमाज पढ़ते हैं और कुरान की तिलावत करते हैं।



Next Story