
अर्जेंटीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो से अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न कर अर्जेंटीना पहुंच गए हैं, जहां जोरदार स्वागत हुआ. पीएम की इस यात्रा को भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है, क्योंकि ये पिछले पांच दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.
यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का तीसरा पड़ाव है. इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो जा चुके हैं. इसके बाद वे ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अंतिम चरण में नामीबिया की यात्रा करेंगे. वहीं, अर्जेंटीना के कलाकर पीएम मोदी से मिलने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है.
भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने समाचार एजेंसी को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय उनका जोरदार स्वागत किया. अगले दिन वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी उनके साथ होंगे. इसके बाद पीएम मोदी की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. वार्ता के बाद राष्ट्रपति मिलेई उनके सम्मान में दोपहर का भोज आयोजित करेंगे. फिर वे अर्जेंटीना के प्रसिद्ध बोका जूनियर्स स्टेडियम का दौरा करेंगे और अर्जेंटीनी फुटबॉल संस्कृति को करीब से देखेंगे.
#WATCH अर्जेंटीना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्यूनस आयर्स के एज़ीज़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय… pic.twitter.com/Zork7XXIoD





