भारत
PM Modi: प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर
jantaserishta.com
10 Jun 2024 11:35 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। सरकार गठन के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं। पीएम मोदी के साथ रविवार रात राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर बाद कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह अपने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर काम करते हुए देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "मंत्रियों की यह टीम युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है। हम लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।" पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





