भारत

PM Modi: भूटान पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

jantaserishta.com
22 March 2024 12:00 PM IST
PM Modi: भूटान पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, अस्पताल का उद्घाटन करेंगे
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। एयरपोर्ट पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी ने 22-23 मार्च तक भूटान की अपनी राजकीय यात्रा शुरू की है। पारो एयरपोर्ट पर भूटान पीएम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।'' पीएम मोदी थिम्पू में एक अत्याधुनिक 'ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल' का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल भारत सरकार की मदद से बना है।
पीएम मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से भी मिलेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी पर जोर देने के अनुरूप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story