भारत

युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे PM मोदी, पूरी दुनिया की नजर

jantaserishta.com
23 Aug 2024 11:05 AM IST
युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे PM मोदी, पूरी दुनिया की नजर
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के ढाई साल बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वे पौलेंड से गुरुवार रात रवाना हुए थे। वे 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद यूक्रेन पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताएंगे।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के कारण यूक्रेन के बनने के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था। PM मोदी का ये दौरा खास इसलिए भी है कि 24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब से नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।
पीएम मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। वे यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story