तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सामने आया VIDEO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा तेलंगाना में एम्स बीबीनगर,13 नई मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हैदराबाद के बाद प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के लिए रवाना हो जाएंगे। तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन ( फेज-1) का उद्घाटन करेंगे व चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री 3700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे।
#WATCH | Telangana | PM Narendra Modi flags off Vande Bharat Express between Secunderabad and Tirupati. It will reduce the travel time between the two cities by almost three and a half hours. pic.twitter.com/UCMd6yuWqC
— ANI (@ANI) April 8, 2023
#WATCH | PM Narendra Modi inspects Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Express and interacts with school children.(Source: DD News) pic.twitter.com/QHD62jight
— ANI (@ANI) April 8, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





