भारत

पीएम मोदी ब्रासीलिया के होटल पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

Subhi
8 July 2025 7:41 AM IST
पीएम मोदी ब्रासीलिया के होटल पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत
x

ब्रासीलिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील में आयोजित हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया पहुंच गए हैं. जहां एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है. प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत 'भारत माता की जय' के नारों के साथ किया. पीएम के स्वागत में संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी पेश किए गए.

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.



बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय ब्राजील यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान, 6 और 7 जुलाई को उन्होंने रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. यह लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी नामीबिया पहुंचेंगे. उसके बाद 9 जुलाई को स्वदेश के लिए रवाना होंगे.


Next Story