भारत

पीएम मोदी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदर्शनी का किया दौरा

Nilmani Pal
17 Feb 2024 11:45 AM IST
पीएम मोदी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदर्शनी का किया दौरा
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने से पहले भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी का दौरा किया। ष्ट्रीय अधिवेशन पर भाजपा विधायक रीवाबा जाडेजा ने कहा, "बहुत ही उत्साह और जोश का माहौल है... यह कार्यकारिणी जानकारीपूर्ण रहने वाली है... गुजरात की 26 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे... प्रधानमंत्री के '400 पार' नारे को जरूर पूरा करेंगे।"

राष्ट्रीय अधिवेशन पर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, मैं खुश हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं... महिला मोर्चा, यूवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा आदि सभी मिलकर अपने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे।"

बता दें कि भारत मंडपम में आज से शुरू होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए भाजपा नेता एकत्र हुए है।


Next Story