पीएम मोदी ने की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की तारीफ, मीडिया पर कही यह बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी समारोह में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की सराहना की है. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देखा है कि मीडिया कितना सकारात्मक प्रभाव समाज में ला सकता है. स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है. हर मीडिया हाउस ने इस मिशन को पूरी ईमानदारी से लिया. मातृभूमि के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है. महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर मातृभूमि का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था. मातृभूमि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने के लिए पूरे भारत में स्थापित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की गौरवशाली परंपरा का एक अहम हिस्सा है. पीएम ने इस अवसर पर इस समाचार पत्र से जुड़े लोगों को बधाई भी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





