भारत

भारतीय पहलवानों की जीत पर PM मोदी ने X पर किया पोस्ट

SHIDDHANT
28 May 2026 8:15 PM IST
भारतीय पहलवानों की जीत पर PM मोदी ने X पर किया पोस्ट
x
U23 एशियाई चैंपियनशिप
Delhi दिल्ली: भारत ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित U23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीनों कैटेगरी में बेहतरीन सफलता हासिल की है। भारतीय पहलवानों ने पुरुष फ्रीस्टाइल, महिला रेसलिंग और ग्रीको-रोमन तीनों वर्गों में टीम टाइटल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने कुल 9 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल रहे। यह प्रदर्शन U23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल पदक प्रदर्शन माना जा रहा है। टीम के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से कई मुकाबलों में विपक्षी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी।
महिला कुश्ती टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल रहे। महिला पहलवानों ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता और आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत को शीर्ष स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रीको-रोमन टीम ने भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 पदक जीते। इस प्रदर्शन ने भारत की कुश्ती में बढ़ती ताकत और तीनों शैलियों में समान रूप से उभरती क्षमता को दर्शाया है।
इस उपलब्धि के बाद भारतीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि यह सफलता भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण आत्मविश्वास प्रदान करेगी। भारतीय कुश्ती संघ और खेल प्रेमियों ने सभी पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Next Story