भारत

PM मोदी ने कोलकाता में किया योग, Live Video

Nilmani Pal
21 Jun 2026 6:40 AM IST
PM मोदी ने कोलकाता में किया योग, Live Video
x

बंगाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में करीब 2,500 ठिकानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं भारत में इसका मुख्य आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे है है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026 की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'है. यह थीम फिजिकल हेल्थ, मेंटल वेल-बीइंग, इमोशनल रेजिलिएंस और एक्टिव एजिंग को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करती है. कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

रेड रोड पर राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया है, जिसमें लगभग 35,000 लोग शामिल हुए है. PM मोदी 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' (CYP) का नेतृत्व करेंगे, जो स्वास्थ्य और भलाई के लिए योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में अहम साबित होगा.

मंत्रालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में जबरदस्त वैश्विक भागीदारी देखी जा रही है. इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) के समन्वित प्रयासों से दुनिया भर में लगभग 2,500 जगहों पर भारतीय मिशनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कार्यक्रमों में सांस्कृतिक पहलू जोड़ते हुए संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सहयोग से देश भर की 100 मशहूर जगहों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

Next Story