भारत

पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
6 July 2023 10:35 AM IST
पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया और उनके आदर्श एवं सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।"
आपको बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत में बनने वाली पहली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से मतभेद के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुखर्जी ने वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी जिसका विलय आगे चलकर आपातकाल के खिलाफ बनी विपक्षी दलों की एकता के मद्देनजर जनता पार्टी में किया गया और आगे चलकर यही 1980 में भारतीय जनता पार्टी बना।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने के विरोध में आंदोलन चलाते हुए यह नारा भी दिया था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। जम्मू कश्मीर में बिना परमिट के घुसने और आंदोलन करने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और श्रीनगर की जेल में ही उस समय उनका निधन हो गया था जिस पर आज भी भाजपा सवाल उठाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story