भारत

पुलवामा हमले के शहीद जवानों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
14 Feb 2022 11:19 AM IST
पुलवामा हमले के शहीद जवानों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 में हुए घातक पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं। आपकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।

गौर हो कि तीन साल पहले पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story