भारत

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
30 Jan 2023 11:22 AM IST
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोमवार (30 जनवरी) को 75वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान विचारों का स्मरण करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान विकसित भारत के लिये काम करने के हमारे संकल्प को सदैव दृढ़ बनाता रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story