भारत

पीएम मोदी ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
27 May 2023 9:49 AM IST
पीएम मोदी ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ) में हुआ था। नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story