भारत
जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
14 Nov 2022 11:07 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में हुआ था। नेहरू महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे और कई बार जेल गए।
नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। आजादी के बाद उन्होंने लगभग 17 साल तक देश की कमान संभाली और 27 मई, 1964 को पद पर रहते हुए उनका निधन हो गया।
TagsJawaharlal Nehru
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





