
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 'नारी शक्ति संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends the 'Nari Shakti Samvad' programme in Uttar Pradesh's Varanasi.Chief Minister Yogi Adityanath also present at the program. pic.twitter.com/qPkM6ZjBKt
— ANI (@ANI) May 21, 2024
लोकसभा चुनाव के सात में से पांच चरणों का मतदान हो चुका है. यूपी में चुनाव यात्रा अब पूर्वांचल की ओर बढ़ चली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं, वह भी पूर्वांचल में ही आती है. सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर भी पूर्वांचल में ही है. यूपी की रणभूमि में अहम इस इलाके में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अब पूर्वांचल में अपने सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी को आगे कर दिया है.





