पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को समृद्ध बनाने के लिए कई प्रयास किए. उस समय बम्बई का हिस्सा रहे और अब गुजरात में शामिल वलसाड में 1896 में जन्मे देसाई देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो कांग्रेस (Congress) पार्टी के सदस्य नहीं थे. मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका बहुत सम्मान किया जाता है. उन्होंने भारत को अधिक समृद्ध बनाने के लिए कई प्रयास किए. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ईमानदारी पर जोर दिया.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





