PM मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया. वह थोड़ी देर में लाल किला पहुंचेंगे और प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे. देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी गुटों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था. आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में आजादी के जश्न के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जश्न मनाया जा रहा है.
भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे. वह लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने जा रहे हैं. पीएम मोदी सुबह लगभग 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे.
आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी देश के नाम अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर जोर दे सकते हैं. लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी के ही नाम है. उन्होंने 2024 के स्वतंत्रता दिवस मौके पर 98 मिनट तक भाषण दिया था.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat, in Delhi, on #IndependenceDay
— ANI (@ANI) August 15, 2025
(Video: DD) pic.twitter.com/3ecTwDdQXB





