भारत

पीएम मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, जानें पूरा शेड्यूल

jantaserishta.com
28 Feb 2025 5:46 PM IST
पीएम मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, जानें पूरा शेड्यूल
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए भी जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार (1 मार्च) शाम को लगभग 7 बजे जामनगर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 2 मार्च (रविवार) को पीएम मोदी दोपहर 12 बजे जामनगर के रिलायंस वनतारा जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह सासन गिर पहुंचेंगे और सिंह सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
3 मार्च को पीएम मोदी सुबह 6 बजे गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी से अपने दिन की शुरुआत करेंगे और एशियाई शेरों को देखेंगे। सुबह 10 बजे वह विश्व वन्यजीव दिवस पर एक बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे वह सोमनाथ पहुंचेंगे और प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे का समापन करेंगे और दोपहर 3 बजे राजकोट से दिल्ली लौटेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी विभिन्न राज्यों में दौरे को लेकर काफी एक्टिव मोड में हैं। उन्होंने 24 फरवरी एक ही दिन में भोपाल और असम का दौरा किया था। पीएम मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया था। इस समिट के दौरान परिवहन, मेडिकल डिवाइस, फार्मा, पर्यटन और एमएसएमई के साथ-साथ इंटरनेशनल सेशन भी अटेंड किए थे। ठीक इसके एक दिन पहले उन्होंने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास भी किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story