गुजरात यात्रा पर PM मोदी, देंगे अटल ब्रिज की सौगात, देखें तस्वीरें

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज शाम करीब 5:30 बजे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे. साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुट-ओवर ब्रिज (FOB) का उद्घाटन करेंगे. पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच फुटओवर ब्रिज के निर्माण में कई बारीकियों का ध्यान रखा गया है. इसे बेहद आकर्षक रूप दिया गया है. 300 मीटर का यह ब्रिज साबरमती रिवरफ्रंट के ईस्ट और वेस्ट को जोड़ता है. यह ब्रिज मल्टीलेवल कार पार्किंग और ईस्ट और वेस्ट बैंक पर विकास को नई दिशा देगा. यहां कला और सांस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. इस ब्रिज का डिजाइन भी बेहद आकर्षक है.
Doesn't the Atal Bridge look spectacular! pic.twitter.com/6ERwO2N9Wv
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





