भारत

PM मोदी 497 दिनों बाद विदेश दौरे पर, वीवीआईपी एयरक्राफ्ट एयर इंडिया वन से हुए रवाना, देश से पहली बार निकला बाहर

jantaserishta.com
26 March 2021 10:10 AM IST
PM मोदी 497 दिनों बाद विदेश दौरे पर, वीवीआईपी एयरक्राफ्ट एयर इंडिया वन से हुए रवाना, देश से पहली बार निकला बाहर
x

नई दिल्ली:- एयरफोर्स वन की तर्ज पर बनाया गया वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एयर इंडिया वन' (Air India One) पीएम की सेवा में शामिल हो चुका है। पीएम मोदी इस बख्तरबंद एयर इंडिया वन विमान से बांग्लादेश के लिए रवाना हुए हैं। यह विमान 900 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। बेहद सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है। इस पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। यह विमान हवा से हवा में ही फ्यूल भरने में सक्षम है। आइए जानते हैं इस विमान की खासियत...

अब आसमान में पीएम मोदी का अभेद्य किला
विमान की खासियत भी आपको हैरान कर देगी। बी 777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली है जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स (एलएआईआरसीएम) और सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स (एसपीएस) कहा जाता है। फरवरी में, अमेरिका ने भारत को यह दो रक्षा प्रणालियां 19 करोड़ डॉलर की कीमत पर बेचने की सहमति दी थी। दोनों विमानों में सुरक्षा के ऐसे उपकरण लगाए जा रहे हैं जो बड़े से बड़े हमले को नाकाम कर सकती है। यहां तक की इस विमान पर मिसाइल अटैक का भी कोई असर नहीं होगा और यह काउंटर करने में भी सक्षम होगा।
खास बात यह है कि एयर इंडिया वन में क्वार्टर, लैब, डाइनिंग रूम, बड़ा ऑफिस और कॉन्फ्रेंस रूम है। मेडिकल इमर्जेन्सी के लिए विमान में मेडिकल सुइट भी उपलब्ध है। बता दें कि भारत से अमेरिका जाने के दौरान इतनी बड़ी दूरी तय करने के लिए भी कहीं भी ईंधन भरने के लिए उतरने की जरूरत नहीं। विमान के सभी सिक्योरिटी फीचर्स अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन विमान के जैसी हैं।
विमान में ट्विन GE90-115 इंजन लगा है। इस इंजन की मदद से यह विमान 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसमें 'सेल्‍फ प्रोटेक्‍शन सूट' (SPS) लगा है। यही विमान को किसी भी मिसाइल हमले अथवा हवा में होने वाली दुर्घटना से बचाता है। इस देसी एयरफोर्स वन खास सेंसर लगाए गए हैं। ये किसी भी मिसाइल हमले से पहले सूचना दे सकते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह एयर फोर्स वन विमान जैसा सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस है। इस विमान का नाम एयर इंडिया वन है। भारत ने साल 2018 में बोईंग कंपनी से दो बोईंग-777 विमान खरीदा था।
ये बोइंग 777 विमान है, जिसे अमेरिका में एक अभेद्य हवाई किले की तरह बदल दिया गया है। गौरतलब है कि भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं। इसका इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story