भारत

एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण

jantaserishta.com
25 Sept 2023 10:30 AM IST
एमपी और राजस्थान के चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, शाम को दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के तूफानी चुनावी दौरे पर रहेंगे। भोपाल और जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसभा को संबोधित करने के बाद वह आज शाम को ही दिल्ली लौटकर नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पूर्व स्‍वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11:30 बजे के लगभग चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देने के बाद पीएम राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचकर सबसे पहले दोपहर 2:45 बजे के लगभग पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे के लगभग वह जयपुर में राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल और जयपुर में कार्यक्रम करने के बाद प्रधानमंत्री आज शाम को ही 6:30 बजे के लगभग नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी जन्म जयंती के अवसर पर पंडित जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story