भारत

चंद्रयान 3 पर पीएम मोदी

Sonam
17 July 2023 5:11 AM GMT
चंद्रयान 3 पर पीएम मोदी
x

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर शुभकामनाओं के लिए अपने भूटानी समकक्ष लोटे शेरिंग को धन्यवाद दिया।

भूटान के पीएम ने दी भारत को बधाई

भूटान के पीएम ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारत को बधाई देते हुए शनिवार को ट्वीट किया था, मैं चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण से खुश हूं। भारत और मानवता को इस मिशन से अत्यधिक लाभ हो। यह प्रक्षेपण विज्ञान के प्रति दूर दृष्टि और वचनबद्धता को दर्शाता है।

भूटानी प्रधानमंत्री के ट्वीट का पीएम मोदी ने दिया जवाब

भूटानी प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद। वास्तव में चंद्रयान की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है।

शुक्रवार दोपहर रवाना हुआ था चंद्रयान-3

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 रवाना हुआ था। लांचिंग के करीब 17 मिनट बाद फैट ब्वाय के नाम से लोकप्रिय एलवीएम3-एम4 राकेट ने यान को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया था। 40 दिन के सफर के बाद 23 अगस्त को यान के साथ भेजा गया लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा।

Sonam

Sonam

    Next Story