
आंध्रप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्रप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11.15 बजे नंदयाल पहुंचेंगे। यहां के श्रीशैलम में भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा दर्शन करेंगे। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में में शामिल है। ये एक मात्र मंदिर है, जहां ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों है।
इसके बाद पीएम दोपहर लगभग 12.15 बजे श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र जाएंगे, जो एक मेमोरियल कॉम्प्लेक्स है। यहां मेडिटेशन हॉल है, जिसके चारों कोनों पर चार मशहूर किलों, प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल बने हैं। इसके बीच में छत्रपति शिवाजी महाराज की ध्यान की मुद्रा वाली मूर्ति भी है।
इसके बाद पीएम दोपहर करीब 2.30 बजे कुर्नूल पहुंचेंगे। यहां ₹13430 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। जो इंडस्ट्री, पावर ट्रांसमिशन, रोड, रेलवे, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के हैं। यहां पर पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।





