PM मोदी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी इस दौरान मौजूद थे। संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के इन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। यही नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान सभी नेता हल्के अंदाज में नजर आए और हंसी मजाक करते हुए दिखाई दिए। सपा नेता मुलायम सिंह यादव से पीएम नरेंद्र मोदी अकसर बेहद सद्भाव से मिलते रहे हैं।
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे। pic.twitter.com/AMQPuD3SgR
— Om Birla (@ombirlakota) April 7, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





